फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक को पेड़ से बांधकर घंटों पीटा, ऊंची जाति की लड़की से करता था प्यार

Fri, 13 Jan 2017 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के वेल्लौर के उमराबाथ में दलित लड़के को अपने से ऊnची जाति की लड़की से प्यार करने की बड़ी महंगी कीमत चुकानी पड़ी है। घटना उमराबाथ की चिन्नामलैयमपट्टू की है जहां चार लोगों ने एक दलित युवक को घर को पेड़ से बांधकर करीब चार घंटे तक डंडों से पीटा।
विज्ञापन


 न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक लड़की के पिता ने उसे और युवक को एक साथ बाइक पर देख लिया था, जिसके बाद उसका ये हाल किया गया।

दलित युवक का नाम पी राजशेखर है और वह अनाईकट्टू में रहता है। दरअसल कुछ साल पहले राजशेखर अपने साथ कॉलेज में पढ़ने वाली हेमामालिनी (22) के नजदीक आ गया और दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

कॉलेज में साथ पढ़ने के दौरान हुआ प्यार

कॉलेज खत्म होने के बाद राजशेखर को बंगलूरू में नौकरी मिल गई। 7 जनवरी के दिन वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए घर आया और उसने हेमामालिनी से मिलने का प्लान बना लिया। इसी दौरान राजशेखर को मिलने का मौका भी मिल गया क्योंकि हेमामालिनी के कॉलेज ने एक ट्रिप रख दी।

राजशेखर ने उसे वहां से बाइक पर घर छोड़ने की बात कही। दोनों वहां से लौटे तो लड़की के पिता ने उन्हें देख लिया।  दोनों को साथ देखते ही पिता ने दोनों को डांटना शुरू कर दिया और बेटी को घर ले जाने लगे। 

इस बीच राजशेखर बोलने लगा कि वह हेमामालिनी से शादी करना चाहता है। गुस्साए पिता ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया और राजशेखर को पेड़ से बांध कर करीब चार घंटे तक पिटाई की। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें