फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम से इनकार करने पर दलित महिला की नाक काटी, पति को पीटा

Fri, 18 Aug 2017 01:44 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी से इनकार करने पर एक दलित महिला की नाक काटने और उसके पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है।  मामला, मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दबंग बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। मूल घटना सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के रेंवझा गांव की है।
विज्ञापन


आरोपी नरेंद्र सिंह और उसके पिता साहब सिंह ने राजेंद्र धानुक से मजदूरी के लिए कहा, पर उसके इनकार करने पर दोनों ने बुरी तरह उसकी पिटाई कर दी। घायल राजेंद्र को उसकी पत्नी जानकी अस्पताल लेकर जाने लगी तो उसकी भी नाक काट डाली। जानकी ने तीन दिन पुरानी इस घटना का ब्यौरा महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेडे़ को दिया तब बृहस्पतिवार को पुलिस ने एससी- एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें