फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने और बच्चें लेकर प्रेमी के साथ फुर्र हुई महिला, सदमे में पति ने कर दिया ये काम

Fri, 18 Aug 2017 09:49 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
नोएडा। बरौला निवासी महिला गहने और नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई। महिला अपने साथ अपने दोनों बच्चों को भी ले गई है। पीड़ित पति ने सेक्टर-49 पुलिस से आरोपी प्रेमी के खिलाफ पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन


मूलरूप से शिकोहाबाद निवासी सोनू की शादी छह साल पहले गांव की ही युवती से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी के साथ नोएडा के बरौला में आकर रहने लगा। वह सेक्टर-83 स्थित एक कंपनी में सिलाई का काम करता है। सोनू के मुताबिक, मंगलवार शाम जब घर लौटा तो दरवाजे पर ताला लगा था।

पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी विनय निवासी फर्रुखाबाद के साथ एक बैग और बच्चों को लेकर गई है। सोनू के अनुसार, उसने कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे सामान की जांच की तो 13 हजार की नकदी और 60 हजार के गहने गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें