फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चोरी के आरोप में दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 10 Aug 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गोला गोकर्णनाथ (खीरी)
विज्ञापन
अवनीश की मां का रो रोकर बुरा हाल है - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला/गोला गोकर्णनाथ (खीरी)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ (खीरी) भूतनाथ मेले में एक दुकान से घड़ी चुराने के शक में पकड़े गए एक युवक के बारे में जब पता चला कि वह दलित है तो उसे पक्का ही चोर मान लिया गया। फिर तो दुकानदार और उसके साथियों ने कपड़े उतारकर युवक को इतना पीटा कि उसने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हत्यारों ने शव पास की गली में सुलभ शौचालय के सामने डाल दिया। भीड़ भी तमाशबीन बनी रही। मंगलवार तड़के झकझोरने वाली इस घटना के एक घंटे बाद तक मौके पर कोई पुलिस वाला भी नहीं पहुंचा।

बाद में पुलिस ने इस मामले में दुकानदार और उसके साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी दुकानदार समेत दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में घड़ी खरीदना चाहता था अवनीश

- फोटो : pti
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव नकेड़ा के रहने वाले 22 वर्षीय अवनीश के साथ हुई इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी रहा उसका दोस्त प्रसून। उसने बताया कि वह अवनीश के साथ सोमवार शाम मेले आया था। मंगलवार की सुबह तीन और चार बजे के बीच तीर्थ वाली गली (मून लाइट स्टूडियो के पास) में वे दोनों घड़ी खरीदने के लिए दुकान पर गए।

वहां अवनीश ने एक घड़ी लेकर अपनी जेब में रख ली और पैसे देने लगा। इसी बीच दुकानदार पुष्पेंद्र ने अवनीश पर चोरी का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया। पुष्पेंद्र का साथ देने के लिए पड़ोस के दुकानदार भी आ गए और सबने लाठी डंडों से अवनीश को पीटना शुरू कर दिया।

उसका मोबाइल फोन और जेब से रुपये भी निकाल लिये। उसी बीच में उन लोगों ने अवनीश से उसका नाम पूछा, पूरा नाम बताने से पता चला कि अवनीश दलित है। प्रसून के मुताबिक इसके बाद तो हमलावरों ने अवनीश को जातिसूचक गालियां देते हुए पिटाई तेज कर दी। तब तक लात घूंसों से पीटते रहे, जब तक वह उसकी मौत नहीं हो गई। बीच-बीच में प्रसून ने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा, इससे उसका हाथ फट गया।

एक घंटे तक बवाल होता रहा, मगर न तो मेले में पिकेट ड्यूटी के सिपाही वहां पहुंचे और न ही गश्त कर रहे अधिकारी पहुंचे। प्रसून का कहना है कि उसने इस हंगामे के दौरान खाकी वाले दो लोग देखे थे, मगर वे दोनों वहां रुके नहीं थे। बाद में पहुंची पुलिस ने अवनीश का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा। प्रसून का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाली पुलिस पुष्पेंद्र के अलावा अन्य हमलावरों का पता लगा रही है।

मामले में एसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा है कि मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें