उसने महंगी कार खरीद तो ली लेकिन अब लोन नहीं चुका पा रहा था। फिर उसके दिमाग में एक खतरनाक विचार कौंधा और उसने मकान मालिक की मासूम को किडनैप कर लिया।
उसे लगा अब पैसे आ जाएंगे और वह 5 लाख चुका पाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसका सारा प्लान धरा रह गया और वो भी सलाखों के पीछे जा पहुंचा।
मामला, मुंबई का है। यहां शुभम नामक युवक पर मासूम को किडनैप करने और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कार की ईएमआई चुकाने के लिए मालिक की ही बेटी को किडनैप कर लिया। लेकिन जब उसे लगा कि बच्ची उसे पहचानती है और राज खोल देगी तो उसने मासूम की जान ले ली।
पिता की चालाकी ने पकड़वाया शुभम को
दरअसल, तनिष्का के पिता का एक ग्रोसरी स्टोर है। उनके मुताबिक तनिष्का छोटी जरूर थी लेकिन कभी किसी अजनबी के पास नहीं जाती थी। ऐसे में जब वो गायब हुई तो मुझे यकीन हो गया कि इसमें किसी जानकार की ही हाथ है।
इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने लड़की को तलाशना शुरू कर दिया।
पुलिस को गुमराह करता रहा शुभम
शुभम ने सोचा कि कहीं उस पर शक न आ जाए इसीलिए वह पुलिस और मालिक के साथ लड़की को ढूंढने का नाटक करता रहा। उसने कई बार पुलिस को गुमराह किया। इस पर पुलिस को उस पर शक हुआ और आखिरकार उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। पूछताछ में ही उसने बताया कि वह कार की ईएमआई नहीं चुका पा रहा था।