फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को प्रेमिका से मिलने पहुंच गया प्रेमी, पीछे से आ गए युवती के परिजन और फिर...

Sun, 19 Nov 2017 12:57 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
रात में युवती अपने घर अकेली थी, इसी बीच उसका प्रेमी उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए। जानिए फिर क्या हुआ।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में एक परिवार के लोगों ने जिला लखीमपुर के एक युवक को गुरुवार की रात घर में घुसने पर बंधक बनाकर पीटा। युवक ने फोन पर दी गई अधूरी सूचना के आधार पर पुलिस उसे बरामद करने के लिए घंटों भटकती रही। 

पढ़ें:- फौजी पति को था शक, थाने के पास किया महिला सिपाही पर गड़ासे से हमला

पुलिस ने युवक को बरामद करने के बाद दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नगर के मोहल्ला दुबे के एक परिवार के लोग गुरुवार की शाम एक शादी समारोह में गए थे। 
विज्ञापन


घर पर उनकी बेटी अकेली थी। युवती ने फोन कर जिला लखीमपुर के थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर निवासी प्रशांत कुमार को बुला लिया था। घर वालों के वैवाहिक समारोह में जाते ही युवती ने प्रशांत को अपने घर के अंदर आ गया। 

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
युवती की प्रशांत से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। इसी बीच घर के लोग निर्धारित समय से पहले ही घर लौट आए। घर में अजनबी युवक को देखकर घर वाले माजरा तो समझ गए लेकिन उन्होंने मामले को दूसरा रूप देते हुए युवक को पीटा और एक कमरे में बंधक बना लिया। 

घर वालों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। बंधक बनाए गए युवक ने फोन पर कोतवाली पुलिस को बताया कि मोहल्ला दुबे में एक घर के लोगों ने उसका अपहरण करने के बाद उन्हें अपने घर में बंधक बना लिया है। युवक पुलिस को घर का सही पता नहीं बता सका। 

पढ़ें:- शादी के खिलाफ थे परिजन, प्रेमी युगल ने बनाया खौफनाक प्लान और फिर...

अपहरण की सूचना से हरकत में आई कोतवाली पुलिस मोहल्ला दुबे में बंधक बनाए गए युवक को तलाश करने में जुट गई, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई।

युवक ने सुबह में पुलिस को फिर से फोन कर घर का सही पता बता दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घर में बंधक बनाए गए युवक को रिहा कराया और अपने साथ कोतवाली ले आई। पुलिस ने युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें युवक के काफी चोटें आने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
युवती के पिता ने शुक्रवार को पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि प्रशांत उनके घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। इधर प्रशांत द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपनी प्रेमिका के फोन पर उसके घर मिलने आया था। 

पढ़ें:- खुदकुशी से पहले लिखे तीन दर्दभरे नोट, दीवार पर लिखा पत्नी को मत दिखाना मेरा मुंह 

प्रेमिका के घर वालों ने अपहरण कर उसे बंधक बना लिया और पीटा। प्रशांत की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में दो लोगों को नामजद किया गया है और दो को अज्ञात बताया गया है। 

कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर प्रशांत को भी गिरफ्तार कर लिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें