फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने बंधक बनाकर दो दिन तक लूटी नाबालिग की अस्मत, मुंह में ठूंस देता था कपड़ा

Mon, 14 Aug 2017 10:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
बुलंदशहर के कोतवाली इलाके में रहने वाली एक किशोरी के साथ दो दिन तक एक सिपाही ने बंधक बनाकर रेप किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को बस में बैठाकर टरका दिया। बेहोशी की हालत में मिली किशोरी ने उपचार के बाद आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी के भाई ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बहन 12 अगस्त की सुबह 7:30 बजे भूड़ क्षेत्र स्थित स्कूल गई थी। इसके बाद वह न तो स्कूल पहुंची और न ही घर वापस आई। काफी तलाश करने के बाद किशोरी की विधवा मां ने 13 अगस्त को नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

14 अगस्त की सुबह करीब 7.30 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि तुम्हारी बहन बेहोशी की हालत में मुंडाखेड़ा चौराहे के पास पड़ी है। किशोरी के भाई ने पास के ही गांव में रहने वाली बड़ी बहन को फोन से जानकारी दी। उसने किशोरी को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


होश में आने के बाद किशोरी ने चौंकाने वाली बात बताईं। किशोरी ने परिजनों को बताया कि पड़ोस के मकान में किराए पर वायरलेस ऑपरेटर सिपाही रामप्रकाश रहता है। 12 अगस्त की सुबह आरोपी सिपाही ने एक लड़के को झांसे में लेकर किताब के बहाने से बुलवाया। आरोपी सिपाही ने उसे कमरे में बंद कर लिया। 

बंधक बनाकर कई बार रेप किया। विरोध करने पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर देता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुंह में कपड़ा और हाथ-पैर बांधकर ड्यूटी करने चला जाता था। इसके बाद 14 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे भूड़ चौराहे पर खुर्जा की ओर जाने वाली बस में बैठा दिया। 

बस चालक ने उसे मुंडाखेड़ा चौराहे के पास उतार दिया था। नगर कोतवाली के एसएसआई किरनपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी सिपाही रामप्रकाश के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें