फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही के निजी पलों की फोटो खींच रहा था सिपाही, गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रेस्टरूम में विश्राम कर रही महिला सिपाही के निजी पलों की तस्वीरें लेने के आरोप में एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। मामला तमिलनाडु के विरुधनगर जिले का है।
विज्ञापन


महिला सिपाही ने मंगवार को अपने अध‌िकारियों से शिकायत की थी कि उसके सा‌थी सिपाही ने चोरी से उसके निजी पलों की तस्वीरें ली हैं। पीड़िता सिपाही मंगवार की सुबह की रेस्टरूम में सो रही थी।

दोनों सिपाही विरुधनगर जिले के सरकारी अस्पताल में तैनात थे। महिला की शिकायत के बाद नगर के पूर्वी क्षेत्र के थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सिपाही ने खींची निजी पलों की तस्वीरें

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी सिपाही उदयकुमार की उम्र 30 साल है और वह शादीसुदा है। जबकि शिकायत करने वाली महिला सिपाही रमा प्रभा की उम्र 27 साल है।

उदयकुमार के खिलाफ महिला की मर्यादा भंग करन और छेड़छाड़ करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उदयकुमार महिला के निजी पलों की तस्वीरें ले रहा था।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं को उपलब्‍ध कराए गए रेस्ट में सिपाही उदायकुमार घुसा और बिना बता रमा प्रभा की तस्वीरें खींचने लगा। कैमरे की आवाज सुनकर रमा जाग गई और आरोपी सिपाही के अंदर आने का विरोध करने लगी। इसके बाद आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।

अकेली रमा प्रभा ने तो उस वक्त सिपाही को कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में उसने अपने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें