फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बाथरूम में थी महिला सिपाही, MMS बनाते पकड़ा गया पुलिसवाला

Wed, 27 Sep 2017 12:39 PM IST
Presented by : अंशुल तलमले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बाथरूम में जब नहाने के लिए महिला सिपाही गई तो एक पुलिस वाला उनका MMS बनाते समय पकड़ा गया। ऐसे पुलिसवाले पर भला कोई कैसे भरोसा करे। जानिए कैसे और कहां हुई ये शर्मनाक हरकत...
विज्ञापन


खाकी को शर्मसार करने वाली ये घटना पुणे की है। पुलिस क्वार्टर कॉलोनी में ये पुलिसकर्मी अपने ही पड़ोस में रहने वाली महिला सिपाही की नहाते हुए वीडियो निकालने के दौरान पकड़ा गया। अब पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

शिफ्ट खत्मकर घर लौटी थी महिलाकर्मी

यह मामला पुणे के चतुःश्रृंगी पुलिस स्टेशन में दर्ज है। जानकारी के मुताबिक खड़क पुलिस स्टेशन में तैनात सिपाही समीर पटेल पर अपने ही विभाग की एक महिला सिपाही की अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने घर में बाथरुम में नहा रही थी। इस दौरान बाथरुम की खिड़की में नजर पड़ते ही महिला पुलिसकर्मी के होश फाक्ता हो गए। उसने देखा कि आरोपी सिपाही उसका वीडियो बना रहा है।
विज्ञापन

समझाने पर कर दी पिटाई

महिला सिपाही ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी, इसके बाद जब पीड़िता महिला सिपाही का पति आरोपी के घर पहुंचा तो उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला के पति के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी को भी कई जगह चोटें आईं।

हालांकि अब आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही वो मोबाईल भी जब्त कर लिया गया जिससे आरोपी वीडियो बना रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें