फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में शख्स को बुरी तरह पीटने और धमकाने वाले कांग्रेसी विधायक के बेटे ने किया सरेंडर

Mon, 19 Feb 2018 01:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद हैरिस नालापड - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एनए हैरिस के बेटे मोहम्मद हैरिस नालापड ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 24 साल के नालापड के खिलाफ रेस्टोरेंट में एक शख्स को बुरी तरह से पीटने और अस्पताल में जाकर धमकाने का आरोप है। हैरिस युवा कांग्रेस के महासचिव हैं। शनिवार को उन्होंने बेंगलूरू के यूबी सिटी के पब में एक शख्स की बुरी तरह से पिटाई की थी। उसके बाद जब वह शख्स इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो वहां जाकर भी उन्होंने उसे धमकाया था। 

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने हैरिस को पार्टी से निकाल दिया है। राज्य में कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर ने ट्विट कर कहा था- नालापड को 6 सालों के लिए कांग्रेस से निकाल दिया गया है। किसी भी रूप में अत्याचार को कर्नाटक में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिद्धारमैया ने भी ट्विट कर कहा- अपराधियों को पूरी तरह से दंडित किया जाना चाहिए, बेशक वे कोई भी हों। ना ज्यादा और ना ज्यादा कम। मोहम्मद हैरिस के पिता एनए हैरिस सेंट्रल बेंगलुरू की शांतिनगर सीट से कांग्रेस विधायक हैं।

पीड़ित विद्वत के दोस्त वी प्रवीण की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। नालापड ने अपने पांच दोस्तों के साथ 24 साल के पीड़ित की जबानी लड़ाई के बाद पिटाई कर दी थी। हुआ यूं कि विद्वत अपने दोस्त प्रवीण के साथ खाना खाने गया था, पैर में प्लास्टर लगे होने के कारण वह ठीक से नहीं बैठ पा रहा था जिसका नलापड ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई और इसी बीच नलापड और उसके साथियों ने विद्वत पर हमला कर दिया। पिटाई में उसकी नाक टूट गई और चेहरे और छाती पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें