गर्भपात के बाद किशोरी की तबियत बिगडने लगी, जिसके चलते परिवार के लोगों को शक हुआ। परिजनों की पूछताछ के बाद उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित किशोरी के पिता ने पालघर थाने में आरोपी पवन के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी पवन को पालघर से ही कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दुष्कर्म की शिकार किशोरी का गर्भपात कराने के ठिकाने के बारे में बताया। रविवार को उपनिरीक्षक चंद्रकांत ने महिला आरक्षी संग आरोपी पवन की निशानदेही पर सिविल लाइन पुलिस के सहयोग से कांग्रेस नेत्री सरोज कश्यप धुरिया के घर दबिश दी। पुलिस ने सरोज को दबोच लिया। इसके बाद दोनों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर अपने साथ मुंबई ले गई।
नगर कोतवाल ने बताया कि सरोज कश्यप के खिलाफ महाराष्ट्र के पालघर थाने में दुष्कर्म की शिकार किशोरी का गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज है। मुंबई पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध अस्पतालों को चिह्नित कराया जा रहा है। जल्द ही ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कांग्रेस नेता के खिलाफ पहले ही अवैध अस्पताल चलाने का मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।