शैम्पू की बोतल में ले जा रही थीं 27 करोड़ की कोकीन, धरी गईं दो महिलाएं
Thu, 31 Mar 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महाराजगंज
सार
नेपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले बड़ी तस्करी का खुलासा
तस्करी के आरोप में नेपाल पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा, भेजा जेल
महिलाओं के पास से करीब 27 करोड़ की कीमत की कोकीन बरामद हुई
गिरफ्तार महिलाओ में एक ब्राजील की है और दूसरी बैंगलुरु की रहने वाली
कोकीन को नई दिल्ली के रास्ते नीदरलैंड ले जाने की थी योजना, फेल हुई
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
काठमांडू के नजदीकी एक होटल से ब्राजील और बंगलूरु की रहने वाली महिलाओं के पास से दो किलोग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद की गई है। नेपाल पुलिस ने इसकी कीमत 27 करोड़ रुपए आंकी है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
काठमांडू पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार सुबह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आई दोनों महिलाओं की योजना भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा से कोकीन लेकर दिल्ली जाने की थी। वहां से इसे नीदरलैंड के बाजार में बेचने की तैयारी थी।
चेकिंग टीम को चकमा देने के लिए शैम्पू की शीशी में कोकीन भरी गई थी। डीएसपी राजन श्रेष्ठ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।