फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की जिद से तंग आकर 12वीं के स्टूडेंट ने गर्लफ्रेंड को पहाड़ी से फेंका

Thu, 14 Sep 2017 12:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की जिद से तंग आकर 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने क्लासमेट की बेरहमी से हत्या की है। लड़की आरोपी युवक की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।  दरअसल, मामला हैदराबाद का है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर चार साल से क्लासमेट रही अपनी गर्लफ्रेंड हत्या महज इसलिए की है क्योंकि वह उस पर रिश्ते में रहने के लिए लगातार दबाव बना रही थी।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक आरोपी युवक पिछले दो साल से लड़की के साथ रिश्ते में था लेकिन पिछले कुछ समय से उसने अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी जैन को इग्नोर करना शुरू कर दिया था। क्योंकि उससे शादी करने की बात कह रही थी और युवक उससे अपना पीछा छुड़ाना चाहता था। अपनी इसी सोची- समझी नीति के तहत युवक ने शनिवार को लड़की को मिलने के लिए पहाड़ी इलाके में बुलाया और फिर उसको पहाड़ी से धक्का दे दिया, जिससे लड़की की मौत हो गई।

पढ़ें- सनकी आशिक से प्रेमिका ने किया शादी से इनकार, प्रेमी ने किए चाकू से 15 वार

मामले का पता तब चला जब लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में की । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस केस के बारे में जानकारी जुटाई। प्राप्त फुटेज में दोनों साथ ऑटो में जाते दिखाई दिए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसको लड़की के अन्य युवकों से प्रेम संबंध होने का शक था। लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक पर अपनी बेटी को धोखा देने और हत्या करने का केस दर्ज कराकर कड़ी सजा की डिमांड की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें