फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में फंसा भाई तो महिला ने लोगों पर थूका, हुई एक साल की कैद

Thu, 26 May 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की देख रेख करने वाली महिला का भाई जब रेप के अरोप में पकड़ा गया तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। अपने भाई के खिलाफ गवाही देने वालें लोगों पर उसने थूक दिया। लेकिन इसके ‌लिए उसे भी ऐसी सजा मिली जिंदगी भर याद रखेगी।
विज्ञापन


मामला ब्रिटेन के उत्तर पूर्व इलाके का है। आरोपी महिला दूसरों के बच्चों के देखरेख करने का काम करती है। मिरर के अनुसार, महिला ने जिन लोगों के ऊपर थूका था, उनके बच्चों की देखरेख भी करती थी।

निकोला सचल्फी को अदालत ने लोगों के सा‌‌थ गलत व्यवहार करने का दोषी पाया है। अदालत ने निकोला को उसके अपराध के लिए एक साल की जेल की सजा सुनाई।
विज्ञापन

सजा सुनते ही रो पड़ी निकोला

अदालत मामले की सुनवाई में सामने आया कि आरोपी महिला निकोला ने सिर्फ पीड़ितों के ऊपर थूका था बल्कि उन्हें धक्का भी मारा। आरोप है कि उसने एक को मुक्का भी मारा था।

गौरतलब है कि निकोला जिन बच्चों की देखरेख करती थी उन्हीं में से एक बच्चे का उसके भाई यौन शोषण किया था। निकोला के 20 वर्षीय भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जिससे वह भाई की पुलिस में शिकायत करने वालों पर भड़क गई थी। निकोला पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट की और उनके ऊपर थूका था।

वहीं पीड़ित परिवार ने महिला को सजा सुनाए जाने पर अदालत का अभार जताया। पीड़ितों ने कहा है, 'हम्मारे साथ जो कुछ हुआ उसमें न्या करने के लिए मैं जजों को धन्यवाद देना चाहूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें