यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर डाल दी। इस पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की है। हिंदू युवा वाहिनी के नरसिंह पांडे ने थाने में शिकायत दी है, शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नरसिंह पांडे के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को फोटोशॉप एडिट किया गया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
पढ़ें:- सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले को जेल
बीजेपी और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इससे पहले भी इसी साल जनवरी में सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई थी।
पढ़ें:- फेसबुक पर PM मोदी और CM योगी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, यहां दर्ज हुई रिपोर्ट
मिर्जापुर के कछवां थाने की पुलिस ने इस मामले में वॉट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। कछवां के रहने वाले जितेंद्र गुप्ता ने कछवां नाम से वॉट्सएप पर एक ग्रुप बनाया था। ग्रुप में एक युवक ने सीएम की तस्वीर से छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।