फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस में हुआ घाटा तो पत्नी सहित 3 बच्चों को चाकू से गोद डाला

Thu, 22 Mar 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरेगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरेगांव के रहने वाले लॉटरी स्टोर के मालिक पर पत्नी सहित 3 बच्चों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। उमेश गुप्ता नाम की पूर्वी मलाड में राजश्री लॉटरी नाम की दुकान है। उन्हें अपने बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा था जिसकी वजह से उसने पत्नी सहित 3 बच्चों को चाकू से गोद दिया। उन्हें फ्लैट में खून से लथपथ छोड़कर वह पुलिस के पास गया और कहा कि मेरा दिमाग खराब हो गया था। उमेश के परिवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


उमेश अपनी 42 साल की पत्नी, 24 और 22 साल की बेटियों और 16 साल के बेटे के साथ गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर स्थित इमारत में सातवीं मंजिल पर रहता था। उसकी एक बेटी चार्टर्ड अकाउंटेंट है जबकि दूसरी बनने वाली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसने बहुत सी जगहों से पैसा लिया था और घाटा होने के बाद वह उसे वापस नहीं कर पा रहा था। मंगलवार की रात को परिवार के सभी सदस्यों ने डिनर किया और टीवी देखने के बाद रात साढ़ ग्यारह बजे सो गए। कुछ देर बाद उमेश उठा और दो चाकू निकाले। पुलिस का मानना है कि उसने चाकू एडवांस में खरीदकर रखा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया- उमेश पत्नी के गले पेट और पैरों में चाकू से हमला किया, चिल्लाते हुए पत्नी जब बेडरुम से बाहर निकली तो उमेश ने बेटियों के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बेटे के सिर और सीधे हाथ पर चाकू से हमला किया। उसके सभी बच्चों ने लड़ने की कोशिश की। उसके बेटे के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। फ्लैट से दोनों ही चाकू बरामद कर लिए गए हैं। गुप्ता के पड़ोसियों का कहना है कि वह गहरी नींद में थे इसलिए उन्हें चीखें सुनाई नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें