फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी बहन, भाई ने किया ऐसा काम पुलिस भी हैरान

Sun, 14 Jan 2018 12:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बहन अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। भाई ने खूब समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर भाई ऐसा खतरनाक कदम उठाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। महानगर के क्वार्सी थाने के निशात बाग इलाके में पड़ोसी से प्यार और शादी की जिद पर अड़ी बहन की सगे बड़े भाई ने शनिवार शाम करीब चार बजे घर के आंगन में गोली मारकर हत्या कर दी। 

पढ़ें:- गर्लफ्रेंड के लिए बेटा लेना चाहता था पिता की जान, ऑनलाइन मंगाया था बम
विज्ञापन


हत्या करने के बाद वह खुद पुलिस के पास पहुंच गया। उसकी बात सुन पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्या के संबंध में मां ने बेटे के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें बेटी के पड़ोसी युवक से प्रेम संबंधों का भी खुलासा किया है।

निशात बाग निवासी नासिर पुत्र स्व.अब्दुल रज्जाक छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। सात साल पहले एक्सीडेंट में पिता की मौत के बाद उस पर परिवार की जिम्मेदारी है। वह खुद वॉल पेंटिंग का काम करता है, जबकि मां रुखसाना घर के बाहर चाय की दुकान चलाती है। 
Trending Videos

हत्या का आरोपी भाई - फोटो : अमर उजाला
नासिर ने अपनी छोटी बहन रानी (20) का निकाह हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ के गांव हरनौठ निवासी युवक से तय कर दिया था। दो माह में निकाह भी होना था। इधर, मोहल्ले में ही आसिफ नाम के युवक से रानी के प्रेम संबंध हो गए। 

जब रानी का निकाह तय हो गया तो परिवार ने उसे समझाकर किसी तरह मना लिया। मगर इसके बाद 11 जनवरी को दोनों अपने-अपने घरों से गायब हो गए। इस पर दोनों परिवारों ने बिना पुलिस को बताए अपने स्तर से दोनों की खोज शुरू की तो वह सुबह नोएडा में मिले। 

पढ़ें:- जींद में निर्भया जैसी बर्बरता, गैंगरेप के बाद निजी अंग में डाला रॉड

जहां से दोपहर करीब 12 बजे दोनों परिजन साथ ले आए। यहां आने के बाद युवक को उसके परिजन ले गए, जबकि रानी को परिजन अपने घर ले आए। घर आने के बाद परिजन रानी को समझा रहे थे। इसे लेकर दोनों भाई-बहनों में विवाद हो रहा था। रानी आसिफ संग निकाह की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन

विवाद के दौरान मां रुखसाना मोहल्ले में किसी काम से चली गई, जबकि अन्य छोटे भाई बहन भी घर से बाहर थे। तभी शाम करीब 4 बजे नासिर गुस्से में आ गया और उसने घर के अंदर रखा तमंचा निकालकर आंगन में खड़ी रानी के सीने में गोली मार दी। 

इससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। इसके बाद नासिर सीधा क्वार्सी थाने पहुंच गया। वहां से तत्काल पीआरवी को मौके पर भेजा गया, जबकि नासिर को हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर सीओ संजीव दीक्षित, एसएसआई क्वार्सी आदि पहुंच गए। 

शव को कब्जे में ले लिया गया। बाद में शव पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया गया। सीओ के अनुसार मां की ओर से दी गई तहरीर में साफ उल्लेख है कि आसिफ से प्रेम संबंधों के विरोध में नासिर ने बेटी की हत्या कर दी गई है। इसी आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें