फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के लिए भाई ने डांटा तो छात्रा ने दे दी जान

Sun, 17 Sep 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में फेसबुक के लिए डांटने पर 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने जान दे दी। घटना हाबरा थाने के मनसाबाड़ी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


छात्रा हर समय फेसबुक पर लगी रहती थी। इस बात को लेकर उसके भाई ने जब उसे डांटा तो आवेश में आकर उसने आत्महत्या कर ली। घरवालों ने बताया कि छात्रा ने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या की। छात्रा की मां ने बताया कि नया मोबाइल खरीदने के बाद उसे इसका नशा लग गया था। 

उसने खाना-पीना छोड़ दिया था और पढ़ने में भी ध्यान नहीं लगा रही थी। वह स्कूल तक नहीं जाना चाहती थी। इसके लिए उसके भाई ने शुक्रवार को उसे काफी डांट लगाई थी। उसके बाद घरवाले जब अपने एक रिश्तेदार से मुलाकात करने अस्पताल गए तो घर में अकेली छात्रा ने गले में फंदा डाल कर जान दे दी। 
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि रात को आठ बजे लौटने पर उन्होंने उसे पंखे से लटकता देखा। छात्रा की बड़ी बहन ने बताया कि महज इतनी सी बात के लिए उसका आत्महत्या करना गले से नीचे नहीं उतर रहा है। घरवालों का कहना है कि मरने से पहले छात्रा ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था, ‘मैं मर चुकी हूं।’ उसने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में लिखा था कि जीवन से उसका मोहभंग हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें