एक दिसंबर को शादी हुई थी। नवविवाहिता को देखकर जेठ की नियत खराब हो गई और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप कर दिया। जब पति को इस बात की जानकारी दी तो उसने भी उसके साथ हैरान करने वाला काम किया।
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। कोतवाली इलाके की रहने वाली एक नवविवाहिता के साथ उसके जेठ और साथी ने शादी वाली रात को ही गैंगरेप किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
पढ़ें:- फेसबुक फ्रेंड से दोस्ती कर इतना अश्लील काम, चैटिंग से नफरत हो जाएगी
पीड़िता ने अपने पति से शिकायत की तो उसने पीटा और तीन तलाक बोलकर गांव के रास्ते में छोड़ दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात थाना इलाके के गांव की रहने वाली पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका निकाह गत एक दिसंबर को नगर के मोहल्ला निवासी राशिद के साथ हुआ था।
शादी के बाद जब रात को पीड़िता अपने ससुराल पहुंची तो देर रात उसके कमरे में जेठ राकिब और उसका एक अन्य साथी घुस आया। जेठ ने उसके साथ रेप किया और उसके साथी ने वीडियो बना ली। इसके बाद जेठ के दोस्त ने भी उसके साथ रेप किया।