फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलने के बहाने गर्लफ्रेंड को होटल के कमरे में बुलाया, फिर दी प्यार की सजा

Wed, 29 Nov 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को पहले तो मिलकर बात करने के लिए होटल में बुलाया। बदले की आग में जल रहे ब्वॉयफ्रेंड ने उसके बाद ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। माथे में धारदार ब्लेड से वार करने के बाद खुद की कलाई भी काट ली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया। ज्यादा खून बह जाने के कारण लड़की जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन


पूरी घटना मंगलवार की है। जहां 21 वर्षीय आरोपी अजमल शाह को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था। थर्ड ईयर में पढ़ने वाली गर्लफ्रेंड अक्सर किसी और लड़के के साथ बातचीत करते घूमते दिख जाती थी। गुस्से से तमतमाए ब्वॉयफ्रेंड ने इसी बारे में बात करने के लिए लड़की को होटल अप्सरा के कमरे में बुलाया और पूरी वारदात को अंजाम दिया।

भोईवाड़ा पुलिस के अनुसार दोपहर पौने 2 बजे के आसपास होटल स्टाफ ने फोन कर किसी युवक-युवती के बीच होटल के कमरे में विवाद होने की जानकारी दी। होटल का कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर लड़की बेसुध हालत में पड़ी मिली। माथे पर कट के निशान के साथ खून बह रहा था तो लड़के ने हमले के बाद अपनी कलाई काट ली थी। मौके से ब्लेड भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के परिजन को सूचित कर दिया है। गंभीर हालत में केइएम अस्पताल पहुंचाई गई लड़की जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। दूसरी ओर लड़का जेजे हॉस्पिटल में भर्ती है। भोईवाड़ा पुलिस अब आरोपी युवक के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रही है, जिसके खिलाफ पहले ही जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें