फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशी प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान, जूते के फीते से घोंट दिया गला

Mon, 19 Feb 2018 03:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

मुंबई के नालासपोरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 साल के प्रेमी ने 20 साल की गर्लफ्रेंड की निर्मम हत्या कर दी। 

 

पुलिस जानकारी में सामने आया है कि हत्या आरोपी निर्गुण के अपार्टमेंट में हुई। 

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के मुताबिक हरिदास निर्गुण नाम के शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपार्टमेंट में मिलने के लिए बुलाया। यहां उसने अपनी महिला मित्र से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। लड़की ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो वहशी अपना आपा खो बैठा। उसने जूते के फीते से लड़की का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वो मृत शरीर को अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर ही छोड़कर भाग गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक हरिदास निर्गुण के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की के साथ जबरदस्ती की गई है। अभी हर मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें