लोगों को नाले में एक बोरा पड़ा दिखाई दिया। जिसमें से खून बह रहा था। जब लोगों ने उसे नाले से निकालकर खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए क्या था उस के बोरे में?...
घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। वेलकम इलाके में वेस्ट गोरखपार्क के पास नाले में लोगों को सोमवार सुबह एक बोरा नाले में पड़ा दिखाई दिया। बोरे को लोगों ने पहले बाहर निकाला और फिर उसे खोलकर देखा।
पढ़ें:- मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, अंत इतना दर्दनाक किसी ने सोचा न होगा
बोरे में एक युवक का शव तीन टुकड़ों में बंटा मिला। युवक की ऐसा हाल में मिले शव की खबर पूरा इलाके में आग की तरह फैल हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। लोगों ने आशंका है जताई है कि गला रेतने के बाद युवक को टुकड़ों में बांटा गया।