चार दिन पहले गोवा से अहमदाबाद आ रहे विमान में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले नेता को पार्टी से निकाल दिया गया है। पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से घटना की शिकायत देने के बाद पुलिस आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी नेता की पहचान गुजरात के गांधीनगर जिले के भाजपा सदस्य के रूप में हुई थी। पार्टी को घटना की जानकारी मिली तो आरोपी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्काशित कर दिया।
जानकारी देते हुए पार्टी के महासचिव केसी पटेल ने बताया है कि गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय रुपानी ने आरोपी अशोक मकवाना की पार्टी की सदस्यता रद्द कर दी गई है। मकवाना एक लेबर कंट्रैक्टर का काम करता है।