एक सनसनीखेज मामले में 52 वर्षीय दक्षिण भारतीय पिता ने अपनी बेटी का कत्ल कर दिया। आरोपी ने अपनी दो बेटियों को घर के बाहर एक लड़के से मिलते हुए देखा तो उसका खून खौल गया। उसने दोनों बेटियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बेटी मौत हो गई।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी पिता तमिलनाडु का रहने वाला था जो गोवा में पेंटर का काम कर रहा था। यहां उसके साथ उसका परिवार भी था।
घटना की पुलिस को जानकारी मिलती इससे पहले वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी शंकर रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया।