फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी MLA के पति की दबंगई, पुलिस अधिकारी को जड़ा थप्पड़

Tue, 21 Feb 2017 02:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
rajasthan mla
विज्ञापन
राजस्थान में बीजेपी विधायक के पति की ऐसी दबंगई सामने आई है कि जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया है। विधायक के पति ने चालान काटने पर ऐसी नाराजगी जाहिर की कि उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि थप्पड़ जड़ने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


ये हरकत विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेश मेघवाल ने की है। हालांकि विधायक की ओर से बोला जा रहा है कि पुलिस कर्मियों ने उनके पति और कार्यकर्ताओं के साथ दुर्रव्यहार किया। बता दें कि नरेंद्र ने पुलिस अधिकारी श्रीराम बड़सेरा को चांटा मारा है।
विज्ञापन

विधायक बोलीं, उनके साथ भी हुई बदतमीजी

दरअसल, पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता का चालान काट दिया था। इसका विरोध करने के लिए नरेश अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पुहंचे। इस दौरान हालात बिगड़ गए और कार्यकर्ता जमकर हंगामा करने लगे। ये हंगामा दोपहर 2 बजे शुरू हुआ और रात 11 बजे तक चलता रहा।

इस दौरान मौके पर पहुंची विधायक चंद्राकांता ने बताया कि उनके साथ भी पुलिस कर्मियों ने बदतमीजी की है। मीडिया की खबरों के मुताबिक उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उनके पति व कार्यकर्ताओं के साथ जो व्यवहार अपनाया था, वे बेहद शर्मनाक है। 

जहां पुलिस विधायक और उनके पति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मां कर रहे हैं, वहीं नेता दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें