बिहार में रोड रेज में एक युवक को सरेआम गोली मारने की घटना से आजकल बिन्देश्वरी यादव उर्फ बिंदी यादव सुर्खियों में हैं। क्योंकि बिंदी यादव युवक को गोली मारने वाले रॉकी यादव के पिता हैं।
शनिवार की रात बोधगया - गया रोड पर रॉकी की कार को ओवरटेक करने पर 12वीं के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या कर दी गई। लेकिन बात करें आरोपी रॉकी की तो उसने घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस को बताया था कि उसने किसी को गोली नहीं मारी। जैसा की उसकी एमएलसी मां दावा कर रही थीं। रॉकी ने न्यूज चैनल एनडीटीवी में बयान दिया कि घटना के संबंध उसकी मां ने जब फोन किया तो वह दिल्ली में था।
लेकिन खबरों में बिंदी यादव का नाम बार-बार इसलिए आ रहा है कि एक समय में वह अपने इलाके का खूंखार डॉन था। बिंदी यादव के नाम से लोग खौफ खाते थे। बेटे रॉकी यादव का नाम हत्या में आने से अब लोग कहने लगे हैं जैसा बाप, वैसा बेटा। जानें इनकी पूरी जन्मकुंडली।
दर्जनों संगीन अपराधों में है बिंदी का नाम
बिंदी यादव
- फोटो : ani
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव पर हत्या, डकैती और अपहरण समेत दो दर्जन से ज्यादा संगीन अपराधों को अंजाम दे चुका है।
90 के दशक में बिंदी यादव का आतंक था। बिंदी यादव ने अंडरवर्ल्ड सरगना बच्चू यादव के साथ मिलकर बिहार के कई जिलों में आतंक साम्राज्य खड़ा कर दिया था। बड़ी मात्रा में उगाही, अपहरण से तंग सैकड़ों व्यापारी राज्य छोड़ने के लिए मजबूर हो गए थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की 2001 की रिपोर्ट के अनुसार, बिंदी यादव कारोबारी जय कुमार जैन और उनके भाई बबली जैन के अपहरण में भी शामिल था। इस मामले में जय कुमार जैन को 10 लाख रुपए की फिरौती देकर छोड़ा गया था जबकि बबली जैन को 17 लाख रुपए की फिरौती लेने के बाद छोड़ा गया था। इतना ही नहीं बिंदी यादव क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत दो बार जेल भी जा चुका है।
छह हजार कारतूसों के साथ पकड़ा गया था बिंदी
rocky yadav
फर्स्ट पोस्ट के अनुसार, 2001 में बिंदी यादव के देश द्रोह भी लग चुका है। यह केस बिंदी के खिलाफ इसलिए लगा था क्योंकि उसके पास से असौल्ट राइफल की 6000 कारतूसें बरामद हुई थी। यह कारतूसें बिंदी माआवादियों को देने के लिए इकट्ठा किया था।
वहीं रॉकी यादव के गिरफ्तार होने में अलग-अलग बयान भी सामने आ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस की ओर से की गई प्रेस कांफेरेंस में कहा गया कि रॉकी यादव को उसके बोधगया स्थिति उसके पिता के प्लांट से गिरफ्तार किया गया है।
इतना ही नहीं घटना के दिन मामले पर सफाई देते हुए बिंदी यादव ने कहा था उसके बेटे से गलती से गोली चली है। उसने जानबूज कर हत्या नहीं की। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि रॉकी यादव ने गोली मारने से पहले उसकी कार ओवर टेकर करने पर आदित्य को धमकी दी थी और फिर गोली मारी थी।
मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिंदी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जबकि रॉकी यादव लापता हो गया था।