फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में असफल रहने पर किशोरी को मार डाला

Thu, 07 Jul 2016 03:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
यूपी के लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम 17 साल की एक किशोरी का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि रेप करने में असफल होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


घटना स्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। किशोरी के परिवार वालों ने सूचना मिलने पर गांव के ही एक युवक पर शक जताते हुए उसके घर पर धावा बोल दिया और युवक को घर पर ही पकड़ने का बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी

उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। किशोरी के घरवालों का कहना है कि रेप के प्रयास में असफल होने पर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानवरों को लेकर घर से निकली थी

- फोटो : Demo pic
घरवालों के मुताबिक किशोरी जानवर चराने के लिए शाम को निकली थी। जब वह देर शाम तक घर लौटकर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू हुई। घरवालों को गांव में ही एक खेत के पास उसका शव मिला। घरवालों को गांव के एक लड़के पर ही शक था।

घरवाले उसके घर पहुंच गए और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया। एसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि एससपी देवेंद्र चौधरी को मौके पर भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। एसपी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें