फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला बना बहुतों के तलाक की भी वजह

Thu, 07 Jul 2016 01:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी खालिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने एक ऐसे सनकी युवक को दबोचा है जो दिल्ली-एनसीआर की 1500 से अधिक युवतियों और महिलाओं को अश्लील मैसेज भेज चुका था।  आरोपी के इन मैसेज की वजह से कई महिलाओं के पति अपनी पत्नियों पर शक करने लगे थे।
विज्ञापन


कई की तो तलाक तक की नौबत आ चुकी थी। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 30 मई को अशोक विहार थाने में एक महिला ने अज्ञात नंबरों से अश्लील मैसेज और वीडियो आने की शिकायत की थी। 

महिला ने बताया था कि जब उसने नंबर पर कॉल की तो आरोपी उसे अंजाम भुगतने के लिए धमकाने लगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला को मैसेज भेजने वाले सभी नंबर फर्जी आईडी के आधार पर लिए गए थे। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी की गतिविधियां सदर बाजार इलाके के आसपास की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देता था आरोपी वारदात को अंजाम

Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
पुलिस ने सदर बाजार के आसपास छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी एक ही दुकान से इन मोबाइल को रिचार्ज कराता है। उसके आधार पर पुलिस ने 29 जून को सदर बाजार में एक बैग की दुकान से आरोपी को दबोच लिया।

शुरुआत में तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में पुलिस के आगे टूट गया। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर में करीब 1500 से अधिक युवतियों और महिलाओं को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज चुका है। उसके मोबाइल में करीब 2000 महिलाओं के नंबर सेव मिले हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

ऐसे देता था आरोपी वारदात को अंजाम
आरोपी खालिद ने बताया कि उसने अधूरी और नकली आईडी के आधार पर तीन सिमकार्ड लिए थे। इन सिमकार्ड के नंबरों को वह कभी अपने व्यवसाय में इस्तेमाल नहीं करता था। खाली समय में वह अज्ञात नंबरों पर कॉल करता था। यदि महिला की आवाज आती थी तो वह नंबर सेव करने के बाद व्हाट्सऐप पर उसकी फोटो देखता था। फोटो पसंद आने पर वह उन नंबरों पर अश्लील मैसेज और वीडियो क्लीप भेजता था। 

शादी न होने से था परेशान 
31 साल उम्र होने के बाद भी खालिद की शादी नहीं हुई थी। इसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि एक-एक कर उसके सारे दोस्तों की शादियां हो र्गइं, लेकिन वह कुंवारा था। यह बात उसे अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें