फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले बाप ने किया बेटी का अपहरण, तफ्तीश हुई तो यह सच्चाई सामने आई

Sat, 02 Jun 2018 01:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा काला हो या गोरा अपने मां बाप के लिए हमेशा सुंदर ही होता है। लेकिन एक कलियुगी बाप ने बाप बेटी के इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।  मामला नोएडा का है यहां के एक शख्स ने अपनी ही बेटी का अपहरण किया और फिर उसके गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्ची को गाजियाबाद से बचा लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अपनी बेटी के सुंदर ना होने से दुखी था। साथ ही वह उस पर खर्च होने वाले पैसे भी बचाना चाहता था इसलिए उसने अपनी बेटी को अगवा कर उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ आया। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी बच्ची का सौतेला पिता है। बच्ची की मां सीमा का तलाक हो चुका है और वह नोएडा में ही अपनी 9 साल की बेटी के साथ रहती है। वह नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है। करीब ढ़ाई महीने पहले ही उसने लोकेंद्र से शादी की थी। 

पुलिस ने आगे बताया कि लोकेंद्र प्रॉपर्टी डीलिंग, किसान क्रेडिट कार्ड जैसे छोटे मोटे काम करता है। शादी के बाद से ही वह सीमा और उसकी बेटी के साथ नोएडा सेक्टर 36 में रह रहा है। लोकेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस से कहा था कि उसकी बेटी ट्यूशन गई थी लेकिन वापिस नहीं लौटी। लेकिन जब पुलिस ने उसका फोन चेक किया तो उन्हें उस पर शक हुआ जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में लोकेंद्र ने बच्ची के अपहरण की बात मान ली।
विज्ञापन


मामले पर बच्ची की मां सीमा का कहना है कि शादी से पहले लोकेंद्र ने बेटी को साथ रखने का वादा किया था। लेकिन बाद में वह बच्ची को बदसूरत और काली कहते हुए उससे नफरत करने लगा। सीमा ने बताया कि कई बार तो लोकेंद्र ये भी कहता था कि उसे बेटी की वजह से बेइज्जती महसूस होती है जिस कारण उसे अनाथाल्य या हॉस्टल में डाल दिया जाए। वह इस बात पर अकसर झगड़ा भी करता था। 

पुलिस अधिकारी शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि सौतेले पिता ने पूरी प्लानिंग के साथ बच्ची का अपहरण किया था। बच्ची गुरुवार को भी रोज की तरह ही ट्यूशन पढ़ने गई थी। जिसके बाद वह बच्ची को बाइक पर लेकर सिहानी गेट थाना एरिया पहुंच गया और एक सुनसान जगह पर लावारिस छोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें