फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए सऊदी अरब जाने के इच्छुक जरूर पढ़ें ये खबर

Thu, 03 Aug 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
सउदी में भारतीय - फोटो : Khaleej Times
विज्ञापन
अलीगढ़। पैसे कमाने के मकसद से सऊदी अरब जाने की सोच रहे हो तो इस खबर को पढ़ लें, ये आपको सबक देगी। 
विज्ञापन


करीब पांच महीने पहले दो लाख रुपये दुर्गेश से ऐंठ कर उसे फर्जी तरीके से सऊदी भेज दिया गया था। अब जब उसकी वापसी का रास्ता साफ हो गया है, तो उसे सबसे पहली जरूरत हवाई टिकट के लिए पैसों की है। दुर्गेश की मानें तो उसने वहां पर तीन महीने काम किया। लेकिन इसका उसे एक पैसा नहीं मिला। दुर्गेश के अब तक वहां रहने और एग्जिट पेपर हासिल करने तक करीब 30 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। 

वहीं इस मामले में दुर्गेश के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें मुर्गा मंडी बन्ना देवी निवासी तुफैल मिस्त्री और बुलंदशहर गुलावठी निवासी शर्फुद्दीन शामिल हैं। रियाद स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जानकारी दी गई है कि दुर्गेश को तो वह प्रयास करके किसी तरह डिपोर्ट करा देंगे। लेकिन दुर्गेश को फंसाने वालों के खिलाफ पुलिस ने क्या कार्रवाई की है? दुर्गेश के सकुशल भारत पहुंच जाने के बाद भी आरोपी दोष मुक्त नहीं हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ के युवक अब मदद पोर्टल शुरू करेंगे

दुर्गेश के प्रकरण के बाद अब खाड़ी देशों में रह रहे अलीगढ़ के कुछ युवक मदद नाम से एक पोर्टल शुरू करने जा रहे हैं। इस पोर्टल के माध्यम से खाड़ी देशों में फंसे भारतीय युवकों को निकालने का काम किया जाएगा। दुर्गेश का प्रकरण सामने आने के बाद यह विचार किया जा रहा है कि ऐसे हजारों युवक हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। 

शनिवार को दमम पहुंचेगा दुर्गेश
सऊदी में फंसे दुर्गेश के वहां से निकलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उसे शनिवार को दमम भेजा जाएगा। दमम के रास्ते उसकी भारत वापसी हो रही है। दमम में वह डिपोर्टेशन सेंटर में कुछ समय काटेगा। इसके बाद उसे भारत के लिए एग्जिट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें