फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रेप पीड़िता की गवाही से पहले उसके बेटे को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 Mar 2018 06:38 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज के एक गांव में किसान पर तीन हमलावरों ने फायरिंग करके उसे घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल किसान की मां ने आरोपी राकेश के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता की कोर्ट में गवाही होनी थी। लेकिन पुलिस उसे कोर्ट में पेश नहीं कर पाई। 

विज्ञापन


सोमवार रात करीब 10:15 बजे दुष्कर्म पीड़िता का बेटा खेत पर रखवाली के लिए जा रहा था। इसी दौरान उस पर फायरिंग की गई। दायें हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

मीरगंज थाने के इंस्पेक्टर दलवीर सिंह के मुताबिक घायल के पिता ने राकेश से जमीन खरीदी थी। जिसका एग्रीमेंट हुआ, लेकिन बैनामा नहीं किया गया। मामला कोर्ट में चला गया। इसके बाद घायल की मां ने राकेश के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


 आरोप है कि इसी रंजिश में राकेश के बेटे आदित्य गुप्ता और उसके दोस्त संजय ने गोलियां दागीं। पुलिस के मुताबिक तहरीर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें