फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: गैंगरेप के आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, महिलाओं ने मारे थप्पड़

Tue, 27 Mar 2018 06:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पुलिस ने महिला के साथ गैंगरेप  के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और रविवार शाम सड़कों पर उनकी परेड भी निकाली। कुछ लोगों ने जब आरोपियों की ऐसी परेड देखी तो उन्होंने उन्हें चांटे भी मारे। जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को कम करने के लिए पुलिस को फोन भी किया था। 

विज्ञापन


ऐसे दिया घटना को अंजाम

महिला के साथ शनिवार को उसके पूर्व बॉयफ्रेंड और उसके एक दोस्त ने रेप किया। इस घटना में दोनों आरोपियों का साथ उनके दो अन्य साथियों ने दिया। भोपाल एसपी राहुल कुमार लोढ़ा का कहना है कि चारों आरोपियों को गैंगरेप, अपहरण और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि महिला के पूर्व बॉयफ्रेंड ने उसे शनिवार को एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए कहा और यह भी बोला था कि वह उसे कुछ जरूरी बात बताना चाहता है। इसके बाद आरोपी बॉयफ्रेंड ने लड़की का फोन छीन लिया और उससे कहा कि यदि वह अपना फोन वापिस लेना चाहती है तो वह उसके साथ उसके दोस्त के कमरे तक जाए। आरोपी ने लड़की को जबरन अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन


लोढ़ा ने बताया, 'गैंगरेप के मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात में शामिल एक आरोपी ने पीड़ित लड़की से संपर्क करने के लिए उसकी दोस्त का सहारा लिया था। वारदात से पहले बातचीत के लिए पीड़ित लड़की को एक जगह पर बुलाया गया।' 

लोढ़ा ने बताया कि इसके बाद मुख्य आरोपी लड़की को अपने साथ एक दोस्त के घर लेकर पहुंचा। आरोपी ने अपने दोस्तों को भी उसी जगह बुला लिया जहां पर वह लड़की के साथ मौजूद था। फिर चारों लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन



 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें