उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के थाना इज्जत नगर के मुड़िया अहमद नगर गांव में शोहदों से तंग आकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता बीए की छात्रा थी।
गांव के कुछ मनचले लड़के छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली थीं। शोहदों ने इन तस्वीरों को वॉट्सएप के जरिए गांव के लोगों को बांट दिया जिससे छात्रा बेहद आहत थी।
अश्लील तस्वीरें वॉट्सएप में वॉयरल होने की शर्मिंदगी में छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में मातम पसर गया है।
पड़ोसी हैं अश्लील तस्वीर खींचने के आरोपी
bareilly
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
बरेली में आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं में एक महीने में यह तीसरी बड़ी वादात है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों से पूछताछ कर रही है।
पीड़िता का नाम पूजा बताया जा रहा है जो बीए की छात्रा थी। पूजा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवकों में चार पड़ोस के रहने वाले हैं।
घर वालों ने मामले में चार पड़ोसी युवकों समेत छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।