फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न के आरोप से परेशान जज ने की आत्महत्या की कोशिश

Fri, 22 Jul 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न के आरोप से परेशान दिल्ली के एक जज ने शुक्रवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें ‌राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है ‌जहां उनकी हालत ‌गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका कोर्ट में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर तैनात पीएस मलिक पर एक महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद से वो लगातार तनाव में थे। 

शुक्रवार को उन्होंने अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप के बाद हाईकोर्ट ने किया निलंबित

- फोटो : Getty
बता दें कि जज पीएस मलिक एक साल पहले तक दिल्ली के ही कड़कड़डूमा कोर्ट में ही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के तौर पर तैनात थे। एक साल पहले ही उन्हें द्वारका कोर्ट में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति मिली थी। 

पीएस मलिक कड़कड़डूमा अदालत के आवासीय इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। उन पर आरोप लगाने वाली महिला भी द्वारका कोर्ट में ही तैनात है।

आरोप के बाद ही दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद से वो लगातार तनाव में थे। शुक्रवा को उन्होंने नींद की जरूरत से ज्यादा गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें