कस्बे में पुलिस चौकी से महज तीस मीटर दूर स्थित जामा मस्जिद के इमाम साबिर रजा (29) को बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। मस्जिद परिसर में बने कमरे में सोते समय इमाम के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
भयभीत इमाम ने खुद को किसी तरह बचाते हुए मोबाइल से मोहल्ले के परिचितों को फोन किया, जिस पर मोहल्लेवासी भागते हुए पहुंचे और दरवाजा खोलकर उनको बाहर निकाला। कमरे के अंदर बिस्तर, चारपाई और किताबें आदि जल गए। कमरे के बाहर बोतल भी मिली है, जिससे पेट्रोल की बदबू आ रही थी।
ये भी पढ़ें- परेशानी में फंसी महिला का रिश्तेदारों ने ही उठाया फायदा, बेचने के बाद 3 महीने तक रेप
मामले की जानकारी होते ही नगर पंचायत जट्टारी के पूर्व चेयरमैन चौ. मनवीर सिंह समेत कुछ व्यापारी एवं मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में पहुंच गए। सूचना पर जट्टारी चौकी इंचार्ज भी पहुंचे।