असम में गुहाटी के बाराजुली जिले के एक गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक आदिवासी महिला ने रेप की कोशिश करने वाले युवक का अंग चाकू से काट लिया और फिर उसकी हत्या कर जमीन में गाड़ दिया।
घटना 15 दिन पुरानी है। महिला से रेप की कोशिश करने का आरोपी युवक किसना भूमिज की हत्या का पता तब चला जब उसके परिजनों ने पुलिस में गुमसुदगी की रिर्पोट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि उसकी हत्या कर दफना दिया गया था। युवक की हत्या करने वाली आदिवासी महिला ने आरोप लगाया है आरोपी किसना उसका बलात्कार करने की कोशिश कर रहा था तभी उसने ऐसा कदम उठाया है।