फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने नकल करने से रोका तो छात्र ने बाहर निकलते ही चलाई गोलियां

Sun, 04 Feb 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पिछले दिनों हरियाणा के यमुना नगर में बारहवीं के छात्र द्वारा प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या किए जाने जैसी घटना की पुनरावृत्ति शनिवार को यहां होने से बच गई। बांके बिहारी लॉ कॉलेज में चल रही एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे एक छात्र को सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने नकल करने से रोका तो परीक्षा के बाद उसने साथियों के साथ कालेज गेट पर उन पर गोली चली दी।

विज्ञापन


गनीमत रही कि उन पर किया गया सीधा फायर मिस हो गया। इसके बाद अन्य शिक्षक गेट की ओर दौड़े तो वह फायर करते हुए भाग खड़ा हुआ। पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार के अनुसार दोपहर करीब पौन बजे उन्होंने छात्र पुष्पांशु शर्मा को नकल करते देखा। पहला मामला होने की वजह से उन्होंने परीक्षा से निष्कासित करने के बजाय कॉपी छीन ली। इसके बाद पुष्पांशु परीक्षा कक्ष से निकल कर बाहर चला गया। आरोप है कि उसने फोन करके दोस्तों को बुला लिया। कार से आए दोस्त कॉलेज गेट पर रुककर उनका इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद करीब पौने दो बजे वीरेंद्र कुमार बरेली घर जाने के लिए निकले तो टेंपो में बैठते समय गेट पर ही उन्हें लड़कों ने घेर लिया और गालियां देने लगे। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार को बचाने की कोशिश की। खींचतान में वीरेंद्र के हाथ में चोट लग गई। सेंटर इंचार्ज ने बताया कि तभी पुष्पांशु ने सामने से उन पर फायर किया, लेकिन मिस हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें