यूपी के अलीगढ़ में सोनम कपूर अभिनीत चर्चित हिंदी फिल्म ‘डॉली की डोली’ की तर्ज पर एक लुटेरा गैंग चल पड़ा है। यहां युवतियां और उनके परिवार की कुछ बुजुर्ग महिलाएं शादियां कराकर युवकों को चपत लगाती हैं, अचानक जेवरात आदि लेकर गायब हो जाती हैं।
इस गैंग का शिकार हुआ नौरंगाबाद का युवक अब ठगा सा महसूस कर पुलिस से मदद की आस लगाए बैठा है। उसकी मानें तो उसकी पत्नी बनी युवती और उसकी बहन की शुक्रवार को धौलपुर में शादियां हुई हैं।
युवक रविकांत मूल रूप से ढसन्ना हरदुआगंज का रहने वाला है। वह काफी समय से नौरंगाबाद छावनी में किराये पर रहता है और मजदूरी करता है। उसका पिछले काफी समय से पिता के परिचित के घर आना जाना था। वहां घर में दो अविवाहित बहनें थी।
बड़ी बहन से पिछले साल 16 जून को उसकी बाकायदा एक मंदिर में शादी कराई गई और वह पत्नी बनकर रवि के घर आकर रहने लगी। साथ में एक सास भी रह रही थी।