फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 पर महिला से पांच लोगों ने किया गैंगरेप, भाई के साथ जा रही थी घर 

Sun, 24 Apr 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

  • सिद्धार्थ विहार में हाईवे किनारे पांच युवकों ने की वारदात
  • हाईवे-24 पर लगा था जाम, आ रही थी कच्ची सड़क से
  • नोएडा की एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करती है पीड़िता
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाम से बचने के लिए हाईवे-24 किनारे जंगल से गुजर रही एक महिला से पांच बदमाशों गैंगरेप किया। इस दौरान महिला के ममेरे भाई को बदमाशों ने बंधक बना लिया।
विज्ञापन


हाईवे से मात्र 500 मीटर की दूरी पर सिद्धार्थ विहार के खेत में हुई वारदात की रिपोर्ट शनिवार को महिला ने विजयनगर थाने में दर्ज कराई।

विजयनगर की एक कालोनी में रहने वाली 35 वर्षीया महिला नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में जॉब करती है। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह नोएडा सेक्टर-58 में रहने वाले अपने रिश्ते के ममेरे भाई के साथ उसकी बाइक पर घर लौट रही थी।
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां है पीड़ित महिला

हिंडन नदी पुल पार करने पर हाईवे पर जाम मिला तो दोनों कच्ची सड़क के रास्ते घर जाने लगे। सुनसान रास्ते पर पांच युवकों ने उनकी बाइक रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक महिला की शादी सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई है। दंपति के तीन बच्चे हैं। पति से महिला का विवाद चल रहा है। वह मायके में रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें