फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दुष्कर्म पीड़ित विवाहिता को जिंदा जलाया, आरोपियों को पहुंचाना चाहती थी जेल

Sun, 24 Jun 2018 10:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को सजा दिलाने की कोशिश करने पर एक विवाहिता को कोतवाली चंदपा क्षेत्र में जिंदा जला दिया गया। कानूनी कार्रवाई करने के बजाय ससुरालियों ने पैसा लेकर समझौता कर लिया था और वारदात में आरोपी का साथ दिया। 

विज्ञापन


विवाहिता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बहन की शादी करीब दो वर्ष पूर्व की थी। बीते बृहस्पतिवार को उसकी बहन के सास-ससुर अपनी बेटी के यहां गए हुए थे। इसी दौरान एक पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर बहन के साथ दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर उसकी बहन ने घटना के बारे में जानकारी दी। 

उसने जब आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन लोगों ने चुप रहने को कहा। साथ ही धमकी दी कि अगर वह चुप नहीं रहा तो अच्छा नहीं होगा। इसके अगले दिन उसके सास व ससुर वापस आ गए। उनको भी पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इस पर उसकी सास व ससुर उसके साथ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चल दिए। 
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी व उसके परिजनों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और धमकाकर घर वापस भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके ससुराली जनों को पैसा देकर समझौता कर लिया। लेकिन पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती थी। जब उसने अपने ससुराली जनों व आरोपी की बात नहीं मानी तो इन सभी ने उसको घर में बंद कर जिंदा जलाकर हत्या कर दी। इसके बाद वे फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें