फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद में सोते हुए परिवार पर तेजाब फेंका, मां-बांप समेत मासूम बुरी तरह झुलसा

Wed, 30 Nov 2016 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
घायल हुआ पिता और उसका बेटा - फोटो : mid-day
विज्ञापन
 
विज्ञापन
मुंबई के मलाड़ में सोते हुए परिवार पर तेजबा फेंकने की घटना सामने आई है। रात के करीब 3 से 4 बजे के बीच किसी अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर और गहरी नींद में सोए हुए सदस्यों पर तेजाब फेंका। इस बीच मलाड़ की ईरानवदी दरगाह स्कूटर कालोनी में उस दौरान हड़कंप मच गया जब तीनों दर्द से चीखते हुए घर के बाहर निकल आए।

घटनास्थल पर मौजूद पड़ोसियों ने तीनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। मां-बाप और बच्च की पहचान पति चंदन सिंह (32), पत्नी चांदनी और चार साल के बेटे आदर्श के रूप में हुई है। कांदीवली शताब्दी अस्पलात के डॉक्टरों ने बताया कि चंदन करीब 70 फीसदी, चांदीनी 30 फीसदी और बच्चा 30 से 40 फीसदी जल गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

बदला लेने के लिए फेंका तेजाब

एसिड अटैक
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस बर्बर हमले के पीछे बदले की आग है। जांच में खुलासा हुआ है कि काम पर चंदन का कुछ दिनों पहले दुकान के मालिक रफिक मोराब से बहस हो गई थी। उसने बताया कि वहां काम करने वाली एक 40 साल की महिला बहस की वजह थी। दरअसल, चंदन वहां पिछले 15 सालों से काम कर रहा था, लेकिन मालिक महिला पर ज्यादा ध्यान देने लग गया था।

​आरोप में घिर जाने के बाद मोराब ने बताया कि चंदन और उसके साथी दूसरी जगह काम करने लग गए और वह उससे भी पैसे ले रहे थे। हालांकि चंदन की शिकायत पर मोराब और महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 307( हत्या की कोशिश) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें