गोवा के पणजी में मोनिका घुरदे हत्याकांड में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। मोनिका एक मशहूर परफ्यूम विशेषज्ञ थी और उसकी हत्या की पूरी कहानी आरोपी ने पुलिस को बताई। आरोपी राजकुमार सिंह ने खुलासा किया कि उसने मोनिका की हत्या करने से पहले उसके साथ रेप किया था।
पुलिस के अनुसार, हत्यारा मोनिका को हद से ज्यादा पसंद करता था और उसका पीड़िता के साथ विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते उसने ऐसा किया। इस सनसनीखेज मामले की परतें आरोपी के पकड़े जाने के बाद धीरे-धीरे खुल रही हैं।
बिस्तर पर बांधकर दिखाया पोर्न और किया रेप
पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारे राजकुमार ने मोनिका का कत्ल करने से पहले उसे कई बार प्रताड़ित किया। उसने बताया कि वह मोनिका के फ्लैट में जबरन घुसा और मारपीट करने लगा। सनकी ने पहले तो मोनिका को उसके बिस्तर पर बांधकर वारदात को अंजाम दिया।
दर्द और डर की वजह से चींख रही मोनिका की मदद के लिए कोई नहीं आया। चौंका देने वाली बात है कि हत्यारे ने पहले मोनिका को जबरन पोर्न दिखाया और फिर उसके साथ रेप किया। बताते चलें कि पुलिस ने कुमार को मोनिका का एटीएम कार्ड इस्तेमाल करने के बाद पकड़ा। उसने बताया कि दबाव बनाकर पिन हासिल कर लिए और शॉपिंग उनसे शॉपिंग भी की।
मोनिका पर नजर रखने के लिए दो दिन बिताए छत पर
हत्यारा राजकुमार सिंह (21) पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है और वह मोनिका की बिल्डिंग में गार्ड की नौकरी करता था। आरोपी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मोनिका जब यहां फ्लैट में रहने लगी तो वह उसके प्रति आकर्षित हो गया। वहां गार्ड की नौकरी के साथ-साथ वह लोगों की कार भी धोता था, जिसमें मोनिका का कार भी शामिल था। इस बीच छाता चुराने के आरोप के चलते मोनिका ने उसे काम से निकाल दिया।
इस आरोप के चलते राजकुमार की एजेंसी ने उसकी दो महीने की तनख्वाह भी रोक ली। इस बीच राजकुमार दूसरी नौकरी तलाशने में असफल रहा। उसने वापस आकर मोनिका से माफी मांगकर सैलरी दिलाने की गुजारिश की, लेकिन मोनिका नहीं मानी।
बदले की आग और मोनिका को पाने चाहत की वजह से कुमार कानून अपने हाथ में लेने पर मजबूर हो गया और वह मोनिका के ऊपर नजर रखने लगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने करीब 2 दिन तक मोनिका पर बिल्डिंग के ऊपर से नजर रखी और साजिश रची।