आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी युवक दीपक घर में घुस आया और अकेले कमरे में सो रही बड़ी बहन संग उसने दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान विरोध पर शोर मचा तो दोनों छोटी बहनें जाग गईं और उन्होंने मदद के लिए मोहल्ले के एक अन्य युवक लोकेश को बुला लिया।
पढ़ें:-
गर्लफ्रेंड के लिए बेटा लेना चाहता था पिता की जान, ऑनलाइन मंगाया था बम
इस पर पकड़े जाने के भय से आरोपी ने जबरन युवती के मुंह में जहर की गोली डाल दी। इसे खाते ही वह बेहोश हो गई। इसी बीच बहनें और पड़ोसी आ गया तो आरोपी घिर गया। बाद में युवती की हालत बिगड़ने पर दीपक और लोकेश सासनी गेट स्थित एक नर्सिंग होम ले गए।
वहां से मना करने पर जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि दीपक उसकी लाश को वहीं छोड़कर भाग गया। बाद में लोकेश की सूचना पर दोनों छोटी बहनें सासनी गेट थाने पहुंचीं।
वहां से मिली सूचना पर पुलिस हरकत में आई और शव कब्जे में लिया। जानकारी मिलने पर पास के ही मोहल्ले में ही रहने वाले युवतियों के चाचा आ गए।
चाचा की तहरीर पर सासनी गेट पुलिस ने युवक दीपक पर दुष्कर्म की कोशिश और जहर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इलाका पुलिस के अनुसार रात में ही प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में प्रेम संबंध स्वीकार किया है।
आरोपी का कहना है कि दोनों को मिलते हुए बहनों ने देख लिया था। इसके बाद उसने आत्मग्लानि में युवती ने जहर खा लिया था। एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने दुष्कर्म और कोशिश का भी आरोप लगाया है। आरोपी पूछताछ में प्रेम संबंध स्वीकार कर रहा है।