दो युवकों ने गुटका लेने के मामूली विवाद हुआ, इसमें से एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 12 बजे बस स्टैंड से आगे नवीपुर रोड पर नशे में धुत दो युवकों ने गुटका लेने के मामूली विवाद में अन्य युवक को गोली मार दी।
घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस व बाइक भी बरामद की है।
पढ़ें:-
पिता ने बेटी से छेड़छाड़ का किया विरोध, शोहदे ने किया ऐसा कांड दंग रह गए गांववाले
मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के भाई किशोर पुत्र रामबाबू निवासी मीतई कोतवाली चंदपा ने पुलिस को बताया कि वह आठ जनवरी को शाम करीब सात बजे अपने भाई सोनू उर्फ मुनमुन के साथ हाथरस आया था।
बस स्टैंड पर उन्हें चचेरे भाई पुनीत और कौशल किशोर भी मिल गए थे। वह लोग बस अड्डे से अपने गांव वापस जा रहे थे। बस अड्डे से थोड़ा आगे नवीपुर मोड़ पर रात करीब 12 बजे एक दुकान पर वह गुटका लेने के लिए रुके। वहां पर मुरारी और सलीम निवासी गिजरौली कोतवाली हाथरस पहले से ही मौजूद थे।