अरहर के खेत में कुछ पौधों के नीचे कुछ ऐसा मिला कि पुलिस और आसपास के लोग हैरान रह गए। मौके पर पहुंचे लोगों के पैरों तले जीमन खिसक गई। जानिए ऐसा क्या था उन पौधों के नीचे?...
घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की है। प्रतिमा विसर्जन के लिए घर से निकले युवक का शव कस्बे के वार्ड नंबर एक नेपाल सीमा के पास अरहर के खेत में मिला है। गर्दन पर धारदार हथियार से गहरे घाव समेत चेहरे और शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
पढ़ें:- चंद रुपयों के लिए प्रेमिका ने किया खौफनाक कांड, पुलिस भी देखकर हुई हैरान
हत्या के बाद शव को अरहर के पौधों से ढक दिया गया था। रामजानकी मंदिर इलाके में रहने वाले सब्जी व्यापारी का 25 साल का बेटा रवि शनिवार रात को घर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल होने की बात कहकर निकला था।