गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच संबंध बने तो प्रेमिका गर्भवती हो गई। इससे तनाव में आए युवक ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की है। जिले की शाह चौकी के महमदपुर गांव में एक युवक का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके पैर बंधे थे और चेहरे पर मफलर बंधा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई। हालांकि परिवार अभी भी खुदकुशी मानने को तैयार नहीं है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आनन-फानन में पुलिस ने दो महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया है।
पढ़ें:- पति की इन आदतों से परेशान थी पत्नी, बेटी के साथ जहर खाकर दी जान
बताया जा रहा है कि युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संबंध बनाने के दौरान युवती गर्भवती हो गई। प्रेमिका के गर्भवती होने पर दहशत में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
आपको बता दें कि शाह चौकी इलाके के महमदपुर गांव में रहने वाले कुंवर पासवान की चार माह पहले मौत हो गई थी। उनका इकलौता बेटा नीरज (20) था। जो अपने दूसरे घर में सोने के लिए गया था। सुबह जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी बहन अपने दूसरे घर में गई।