फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शादी की पहली रात खुली पति की पोल, दुल्हन ने ससुराल पर कराया केस

Tue, 03 Oct 2017 02:51 PM IST
amarujala.com, Presented by: आनंद
शादी की पहली रात को ही पति की पोल खुल कर सामने आई तो दुल्हन ने सब्र का घूंट पी लिया, लेकिन जब ससुराली सितम करने लगे तो वो सह न पाई.. मामला, यूपी के गाजियाबाद का है। यहां एक महिला ने ज्योति नगर थाने में दहेज प्रताड़ना समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है।


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सपना (25)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ ज्योति नगर में रहती है। 2016 में उसकी शादी गाजियाबाद निवासी सचिन (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के अगले ही दिन दहेज में कार न मिलने पर ऐतराज जताया गया।

ससुराल वाले मारपीट करने लगे। साथ ही पता चला कि पति नपुंसक है और संबंध नहीं बना सकता। पत्नी ने उसका इलाज कराना चाहा, लेकिन ससुराल वालों ने कई सितम किए पीड़िता ने गाजियाबाद में शिकायत देनी चाही, तो उसे वहां से टरका दिया गया। परेशान होकर पीड़िता ने ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें