एक अजीब वाकया सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर रात में किया ऐसा काम पुलिस भी हैरान रह गई। घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। कोतवाली हाथरस जंक्शन इलाके के गांव वाहनपुर में एक महिला ने अपने पति को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। फिर रात को उसके हाथ-पैर पलंग से बांध दिए।
पढ़ें:- सालियों ने जीजा का किया मर्डर, सामने आई चौंकाने वाली वजह
इसके बाद उसने पति के गुप्तांग पर घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। हमलों से पति होश में आने लगा तो पत्नी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने और गला दबाने की कोशिश की। होश में आए पति ने किसी तरह शोर मचा दिया तो पड़ोसी महिला ने जान बचाई।
वाहनपुर में विपिन कुमार पुत्र रमेशचंद्र की शादी छह साल पहले जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव से हुई है। विपिन के मुताबिक शादी के बाद से विवाहिता का व्यवहार अपने पति के साथ अच्छा नहीं रहा। बीते दो महीने से उनकी पत्नी बार-बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रही थी।
रविवार रात को पत्नी ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। विपिन के मुताबिक पत्नी ने उसके गुप्तांगों को दबाकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी लेकिन असहनीय दर्द के कारण उसे होश आ गया। देखा कि पत्नी उसके ऊपर बैठी थी।