फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालियों ने जीजा का किया मर्डर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Mon, 04 Dec 2017 08:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सालियां अपने जीजा के साथ ऐसा कर सकती हैं, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। लेकिन ये सच है। दो सालियों ने अपने जीजा की ही हत्या कर दी। जानिए सालियों ने अपने जीजा के साथ ऐसा क्यों किया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। शाहपुर थाना इलाके के काकड़ा गांव में एक युवक उपेंद्र की उसकी दो सालियों ने सिर में धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गई। 

पढ़ें:- बेटी की शर्मनाक करतूत, घर बुलाया प्रेमी तो पिता ने उठाया जानलेवा कदम

पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी बहनें घटना के वक्त उपेंद्र की मां के साथ झगड़ा कर रही थी, रोकने और अपनी मां का पक्ष लेने से क्षुब्ध होकर उन्होंने उसकी जान ले ली। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी बुद्ध सिंह के दो पुत्रों चांद और उपेंद्र की शादी दो सगी बहनों मौसम और बूबी के साथ हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
कई रोज से मौसम और बूबी की छोटी बहन कोमल भी इनके पास आई हुई थी। कोमल की शादी गांव डूंगर निवासी शोकिंद्र के साथ हुई है। रविवार को कोमल बड़ी बहन मौसम को अपनी ससुराल डूंगर ले जाने लगी तो सास सरोज ने मना कर दिया। 

पढ़ें:- पूर्व मंत्री के करीबी के हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, निशाना शशि नहीं कोई और था

इसी पर दोनों बहन सरोज के साथ लड़ने और मारपीट करने लगी। इसी बीच उपेंद्र खेत से घर लौट आया और झगड़े में बीच बचाव करने लगा। सालियों के हमले में घायल उपेंद्र ने उपचार के लिए मुजफ्फरनगर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।  मृतक के पिता बुद्ध सिंह ने इस संबंध में शाहपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें