सातवीं के छात्र ने कोचिंग में टेस्ट से बचने के लिए ऐसा खतरनाक प्लान बनाया कि परिजन और पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए छात्र ने क्या किया।
घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। कोचिंग में टेस्ट से बचने के लिए सातवीं के एक छात्र ने अपने ही अपहरण की कहानी रच दी। तिवारीपुर इलाके की इस घटना से हड़कंप मच गया। वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस सक्रिय हो गई।
पढ़ें:- ट्यूशन के लिए जबरन भेजा तो नाराज होकर छात्र ने उठाया ऐसा कदम परिवार में मचा हड़कंप
जांच शुरू हो गई, लेकिन शाम को छात्र घर लौट आया। परिवार वालों को उसने बताया कि बाइक सवार तीन लोग उसे उठा ले गए थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह दूसरा लड़का है तो वे सूरजकुंड के पास उसे छोड़ गए। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो झूठ से पर्दा उठ गया। सीसीटीवी फुटेज में भी छात्र अकेले जाता दिखाई दे रहा है।
तिवारीपुर के निजामपुर का रहने वाला किशोर शहर के एक प्राइवेट स्कूल में सातवीं का छात्र है। सोमवार की दोपहर वह अचानक लापता हो गया। घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
cctv
उसका कहीं पता न चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अपहरण की आशंका से पुलिस भी सक्रिय हो गई। जांच चल ही रही थी कि इसी बीच शाम को छात्र घर लौट आया। उसने घर वालों को बताया कि बाइक सवार तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था।
पढ़ें:- इन लोगों ने कराया अपना ही अपहरण, कारण अजीबोगरीब
उन्होंने उससे नाम पूछा और बताया कि गलत बच्चे को उठा लिया है। इसके बाद वे उसे सूरजकुंड के पास छोड़कर चले गए। उधर, पुलिस की जांच में किशोर की कहानी झूठी निकली।
तिवारीपुर के इंस्पेक्टर ने बताया कि कोचिंग में टेस्ट न देना पड़े, इसलिए छात्र ने झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने पिता को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दिखाई। इसके बाद उन्होंने तहरीर देने से इन्कार कर दिया।